राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अभाविप ने किया वृक्षारोपण ।

By Dinesh Kashyap

Published on:

सुकेत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रमों के अंतर्गत सुकेत नगर इकाई द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागृति फैलाना तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया तथा उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का प्रयास करना चाहिए।

नगर मंत्री शिवांग शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल छात्र हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्वों का भी निरंतर निर्वहन करती है। स्थापना दिवस के अवसर पर परिषद पूरे देश में सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरण से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

इस अवसर पर नगर सह मंत्री मोहित मेहरा, पूर्व नगर मंत्री राहुल मेहरा, ध्रुव, लखन सेन उपस्थित रहे।

Leave a Comment