राजस्थान बारां कोटा खेल राजनीति शिक्षा देश अन्य
---Advertisement---

अंता में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर स्वामी विवेकानंद संगोष्ठी

On: July 9, 2026 7:42 PM
Follow Us:
अंता में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर अभाविप संगोष्ठी कार्यक्रम
---Advertisement---

अंता। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस अंता के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) अंता इकाई की ओर से केशव ज्ञान भारती विद्यालय में “स्वामी विवेकानंद जी के सपनों का भारत” विषय पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अभाविप के 78वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के विचारों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान का किया आह्वान

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में अभाविप बारां के जिला प्रमुख धर्मेंद्र मेघवाल और वरिष्ठ कार्यकर्ता भूपेन्द्र राठौर मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का सपना एक मजबूत, संस्कारित और आत्मनिर्भर भारत का था। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके विचारों को जीवन में अपनाने और समाज व राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत नगर अध्यक्ष विनीत गुप्ता ने करते हुए अभाविप के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और विद्यार्थियों के बीच संगठन की भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में सकारात्मक सोच और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना जरूरी है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर नगर सह मंत्री मनमोहन मेघवाल ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर अभाविप चित्तौड़ प्रांत खेलो भारत के प्रदेश संयोजक प्रवीण शर्मा, पूर्व नगर मंत्री अर्जुन सिंह बरखेड़ा, कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष रोहित शाक्यवाल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Arjun Singh

अर्जुन सिंह राजस्थान और देशभर की ताज़ा खबरों, ब्रेकिंग न्यूज़, स्थानीय समाचार, शिक्षा, नौकरी, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को सरल, तेज़ और विश्वसनीय तरीके से आप तक पहुंचाते हैं। खबर सेतु के रिपोर्टर।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment