राजस्थान बारां कोटा खेल राजनीति शिक्षा देश अन्य
---Advertisement---

छात्रहित और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ अभाविप कवाई की नई कार्यकारिणी गठित ।

On: August 16, 2026 9:21 AM
Follow Us:
---Advertisement---

कवाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) इकाई कवाई द्वारा नवसंकल्प अभियान के अंतर्गत नगर अभ्यास वर्ग का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद की कार्यपद्धति, संगठन विस्तार, छात्रहित के विषयों एवं आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिय

भाग संयोजक नितेश मीणा का रहा प्रवास ।

नगर अभ्यास वर्ग में भाग संयोजक नितेश जी मीणा का प्रवास रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि अभाविप सदैव छात्रहित और राष्ट्रहित के लिए कार्य करती आई है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने संगठन विस्तार और नवीन कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर विशेष बल दिया।

अभाविप ने कुलदीप मेघवाल को बनाया नगर मंत्री कवाई

कार्यक्रम के दौरान नितेश जी मीणा के मार्गदर्शन में अभाविप कवाई इकाई की नई नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें कुलदीप मेघवाल को नगर मंत्री, रोहित महावर एवं मनीषा कश्यप को नगर सह मंत्री का दायित्व सौंपा गया।इसी प्रकार मुकेश बैरवा को एसएफडी संयोजक, ज्योति राजपूत एवं विकास बैरवा को एसएफडी सह संयोजक बनाया गया। धर्मेश चंदेल को एसएफएस संयोजक तथा प्रियांशु वैष्णव एवं मयंक महावर को एसएफएस सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।खेल गतिविधियों के लिए चेतन बैरवा को खेल संयोजक एवं अनिल सहरिया को खेल सह संयोजक नियुक्त किया गया। विद्यालय कार्य के लिए अंकुर महावर को विद्यालय संयोजक तथा धैर्य चंदेल को विद्यालय सह संयोजक बनाया गया। छात्रावास कार्य में महावीर मेघवाल को छात्रावास संयोजक एवं ऋषभ सिंह तंवर को छात्रावास सह संयोजक का दायित्व मिला। वहीं सोशल मीडिया कार्य के लिए सूरज मेघवाल को संयोजक तथा निखिल माहावर एवं पुष्पोत्तम योगी को सह संयोजक बनाया गया।

छात्रहित एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का लिया संकल्प ।

कार्यक्रम के समापन पर नितेश जी मीणा ने सभी नवनियुक्त दायित्ववान कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन के कार्यों को गाँव-गाँव और छात्र-छात्राओं तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभाविप का प्रत्येक कार्यकर्ता छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करेगा। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने परिषद की विचारधारा के अनुरूप समर्पण भाव से कार्य करने एवं संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment