राजस्थान बारां कोटा खेल राजनीति शिक्षा देश अन्य
---Advertisement---

खरीफ से पहले प्रशासन सख्त, खाद की जमाखोरी और अवैध निकासी पर कसा जाएगा शिकंजा

On: June 3, 2026 12:00 AM
Follow Us:
बारां में खरीफ सीजन से पहले खाद कालाबाजारी रोकने को लेकर जिला कलक्टर की बैठक
---Advertisement---

बारां। आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा की अध्यक्षता में कृषि विभाग के अधिकारियों एवं उर्वरक विक्रेताओं की बैठक आयोजित हुई, जिसमें किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

किसानों को समय पर मिले खाद-बीज

बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को खाद और बीज की कमी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए वितरण व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जिले में उपलब्ध स्टॉक की नियमित निगरानी की जाए और जरूरत के अनुसार समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्ती

जिला कलक्टर ने उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने जैसी शिकायतें मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने तथा वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी रखने के निर्देश दिए।

जिले से बाहर खाद भेजने वालों पर होगी कार्रवाई

बैठक में मध्यप्रदेश की ओर खाद की अवैध निकासी रोकने पर विशेष चर्चा हुई। जिला कलक्टर ने सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्ट व्यवस्था को मजबूत करने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों के हिस्से की खाद बाहर भेजने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसानों को वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग के प्रति जागरूक करने और कृषि आदानों की सुचारू उपलब्धता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment