राजस्थान बारां कोटा खेल राजनीति शिक्षा देश अन्य
---Advertisement---

ABVP सीसवाली इकाई गठन 2026-27: हर्षवर्धन सोनी पुनः बने नगर मंत्री

On: May 28, 2026 6:59 PM
Follow Us:
एबीवीपी सीसवाली के नगर अभ्यास वर्ग में नई कार्यकारिणी की घोषणा
---Advertisement---

सीसवाली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नगर इकाई सीसवाली का नगर अभ्यास वर्ग मंगलवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सत्र 2026-27 की नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें हर्षवर्धन सोनी को पुनः नगर मंत्री नियुक्त किया गया।

नगर अभ्यास वर्ग में संगठन की गतिविधियों पर चर्चा

नगर सह मंत्री विजय रेनवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंता भाग संयोजक ऋतिक सिंघल उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यक्रमों, इतिहास, विभिन्न आयाम गतिविधियों एवं अभाविप के राष्ट्रव्यापी आंदोलनों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। इसके साथ ही वर्ष 2025-26 की कार्यकारिणी का प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया गया।

सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी घोषित

सत्र 2026-27 की नगर इकाई की घोषणा करते हुए हर्षवर्धन सोनी को पुनः नगर मंत्री बनाया गया। नगर मंत्री द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विजय रेनवाल, हार्दिक नागर एवं सचिन पॉटर को नगर सह मंत्री नियुक्त किया गया।

इसी प्रकार कृष्ण मुरारी पॉटर को नगर कार्यालय मंत्री बनाया गया। एसएफडी संयोजक के रूप में रवि जांगिड़ तथा सह संयोजक के रूप में प्रवीण नागर एवं हिमांशु नागर को जिम्मेदारी सौंपी गई। एसएफएस संयोजक रोहित नागर तथा सह संयोजक रवि सेन एवं जितेंद्र सैनी बनाए गए।

आरकेएम संयोजक मुकुल गोठानिया एवं सह संयोजक रौनक मीणा तथा दिव्यांश सोनी को नियुक्त किया गया। खेलो भारत संयोजक अक्षत मीणा तथा सह संयोजक हरिओम पॉटर एवं प्रभात गुप्ता बनाए गए।

नगर विद्यालय संयोजक दीपक कश्यप एवं सह संयोजक लक्की सेन को जिम्मेदारी दी गई। वहीं केशव सोनी को नगर सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया। नगर महाविद्यालय संयोजक पवन पॉटर एवं सह संयोजक निशांत नागर बनाए गए।

कार्यक्रम में कई कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम में सौरभ प्रजापति, पवन मेहरा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को अधिक मजबूत बनाना एवं आगामी सत्र की गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपना रहा।

Arjun Singh

अर्जुन सिंह राजस्थान और देशभर की ताज़ा खबरों, ब्रेकिंग न्यूज़, स्थानीय समाचार, शिक्षा, नौकरी, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को सरल, तेज़ और विश्वसनीय तरीके से आप तक पहुंचाते हैं। खबर सेतु के रिपोर्टर।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment